भारत का संवैधानिक विकास | Mcq GK Question and Answer (Part-02)

भारत का संवैधानिक विकास (Constitutional Development of Indian Polity)

भारत-का-संवैधानिक-विकास
नमस्कार🙏,
दोस्तों आज का इस Post में आपको भारत का संवैधानिक विकास (Constitutional Development of Indian Polity) से संबंधित है। ये सभी Most Important Question and Answer पिछली किसी न किसी प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जा चुके है और आगे आने वाली RAILWAY/SSC/IAS/PCS/ UPPSC/BSSC एवं अन्य सभी प्रतियोगिता परीक्षाओ में इस प्रश्न के आने की पूरी-पूरी संभावना है तो आपसे निवेदन है कि इन सभी प्रश्नों को व्याख्या सहित पढ़िये जिससे आपको आसानी से अन्य सभी प्रश्न भी याद हो जाये। इसी तरह General Knowledge के सभी विषयों के महत्वपूर्ण प्रश्न व्याख्या सहित उपलब्ध कराएंगे जो आपके लिए कारगर साबित होगी।


15. संविधान सभा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का निर्वाचन कहाँ से हुआ था?
(A) पश्चिमी बंगाल से
(B) बम्बई प्रेसीडेंसी से
(C) तत्कालीन मध्य भारत से
(D) पंजाब से
उत्तर (B)
संविधान सभा के प्रारम्भिक चुनाव (1946) में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का निर्वाचन अविभाजित भारत के बंगाल प्रांत के पूर्वी भाग से हुआ था। देश के विभाजन के पश्चात यह क्षेत्र पाकिस्तान में चले जाने के कारण डॉ. भीमराव अम्बेडकर बम्बई प्रेसीडेंसी के पूना संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव में निर्वाचित हुए थे।

16. डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्म और मृत्यु कब हुई?
(A) 1886, 1951 
(B) 1891, 1956
(C) 1877, 1961 
(D) 1889, 1961
उत्तर (B)
भारतीय संविधान के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले डॉ भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 में महू (मध्य प्रदेश) तथा मृत्यु 6 दिसंबर, 1956 को दिल्ली में हुई।

17. निम्नलिखित में से कौन अगस्त 1946 ई. में गठित प्रथम अन्तरिम सरकार का सदस्य नहीं था?
(A) सी. राजगोपालाचारी 
(B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(C) डॉ. एस. राधाकृष्णन 
(D) जगजीवन राम
उत्तर (C)
कैबिनेट मिशन योजना के अंतर्गत अंतरिम सरकार का गठन 24 अगस्त, 1946 में किया गया। अंतरिम सरकार (Interim Government) के सदस्यों में जवाहरलाल नेहरू, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, सरदार वल्लभभाई पटेल, सी. राजगोपालाचारी तथा जगजीवन राम आदि सदस्य शामिल थे। लेकिन डॉ. एस. राधाकृष्णन अंतरिम सरकार के सदस्य नहीं थे। बल्कि वे स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति चुने गए।


18. भारत की संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन कब प्रारम्भ हुआ?
(A) 10 जून, 1946 
(B) 9 दिसम्बर, 1946
(C) 19 नवम्बर, 1947 
(D) 30 जून, 1949
उतर (B)
भारतीय संविधान सभा की पहली बैठक 9 दिसम्बर, 1946 को जिसका अस्थायी अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा को बनाया गया था। संविधान सभा को पहली बैठक में मुस्लिम लीग शामिल नहीं हुई अतः बैठक में 389 सदस्यों में से केवल 211 सदस्यों ने ही भाग लिया। 11 दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को निर्विरोध संविधान सभा के स्थायी
अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया।

19. संविधान सभा के समक्ष संविधान की प्रस्तावना किसने प्रस्तुत किया था?
(A) जवाहर लाल नेहरू 
(B) डॉ. बी.आर. अम्बेडकर
(C) बी.एन. राव 
(D) महात्मा गांधी
उतर (A)
संविधान सभा की तीसरी बैठक 13 दिसम्बर, 1946 को हुई। इस दिन जवाहरलाल नेहरू द्वारा संविधान सभा के समक्ष संविधान की प्रस्तावना या उद्देशिका का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इस उद्देश्य-प्रस्ताव (Objective Resolution) के प्रारूप में भारत के भावी प्रभुसत्ता सम्पन्न, लोकतांत्रिक गणराज्य की रूपरेखा प्रस्तुत की गई थी। इस प्रस्ताव में एक संघीय राज्य व्यवस्था की परिकल्पना की गई थी जिससे सभी लोगों के लिए सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय आदि सुनिश्चित हो सके। इस प्रस्तावना को संविधान सभा द्वारा 22 जनवरी, 1947 को स्वीकार किया गया।

20. सूची-। को सूची-॥ से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चयन कीजिए
                  सूची-।                                   सूची-॥
(A) संविधान सभा के उपाध्यक्ष            1. वी.टी. कृष्णामाचारी
(B) प्रारूप समिति के एकमात्र कांग्रेसी  2. जवाहरलाल नेहरू
(C) संविधान सभा के सदस्य(राजस्थान)3. के.एम. मुंशी
(D) संघ-संविधान समिति के अध्यक्ष     4. एच.सी. मुखर्जी
कूट
      A B C D
(A) 1 2 3 4
(B) 4 3 1 2
(C) 4 3 2 1
(D) 1 3 4 2
उत्तर (B)
संविधान सभा (Constituent Assembly) के पहले उपाध्यक्ष- एच.सी. मुखर्जी 
प्रारूप समिति (Drafting Committee) के मूलत: एकमात्र कांग्रेसी सदस्य- के.एम. मुंशी 
राजस्थान की रियासतों का प्रतिनिधित्व करने वाले संविधान सभा के सदस्य- वी.टी. कृष्णामाचारी 
संघ-संविधान समिति के अध्यक्ष- जवाहरलाल नेहरू


21. भारतीय संविधान के निर्माण हेतु भारतीय संविधान सभा के कुल कितने अधिवेशन आयोजित किये गये थे?
(A) 7
(B) 9
(C) 11
(D) 15
उत्तर (C)
भारतीय संविधान के निर्माण में संविधान सभा (Constituent Assembly को 2 वर्ष, 11 माह और 18 दिन का समय लगा था और इस दौरान इसके कुल 11 अधिवेशन (कुल अवधि 165 दिन) आयोजित किये गये थे। संविधान निर्माण पर कुल 64 लाख रुपये खर्च हुए।


👉यह भी पढ़े


22. संविधान सभा में सदस्यों का निर्वाचन कैसे हुआ था?
(A) प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा
(B) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नामांकन द्वारा
(C) भारतीय राज्यों के शासकों के नामांकन द्वारा
(D) प्रांतीय विधानसभा के सदस्यों द्वारा
उत्तर (D)
संविधान सभा के सदस्यों का निर्वाचन प्रान्तीय विधानसभा के सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति के आधार पर हुआ था। सामान्यत: 10 लाख की जनंसख्या पर एक प्रतिनिधि, संविधान सभा के लिए चुना गया तथा स्थानों का आवंटन, प्रत्येक प्रान्त में उनकी जनसंख्या के आधार पर किया गया।

23. संविधान सभा के कानूनी सलाहकार कौन थे?
(A) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
(B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(C) बी.एन. राव
(D) के. एम. मुंशी
उत्तर (C)
संविधान सभा के कानूनी सलाहकार (Legal Advisor) के रूप में सर बेनेगल नरसिंह राव (बी. एन. राव) को नियुक्त किया गया। बाद में इन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वर्ष 1950 से वर्ष 1952 तक भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।

24. निम्नलिखित में से कौन भारतीय संविधान की प्रारूप समिति के सदस्य थे?
(i) एन. गोपालस्वामी आयंगर
(ii) जवाहरलाल नेहरू
(iii) अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर
(iv) सरदार पटेल
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए:
(A) केवल (i) और (iv) 
(B) केवल (ii) और (iv)
(C) केवल (i) और (iii) 
(D) केवल (i), (ii) और (iv)
उत्तर (C)
संविधान सभा की प्रारूप समिति (Drafting Committee) का गठन 29 अगस्त, 1947 को हुआ था। इस समिति के अध्यक्ष डॉ. बी. आर. अम्बेडकर थे तथा इनके अतिरिक्त इस समिति में 6 अन्य सदस्य भी शामिल थे जो इस प्रकार है- 
(1.) एन, गोपालास्वामी आयंगर 
(2.) के. एम. मुंशी 
(3.) अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर 
(4.) सैय्यद मोहम्मद सादुल्ला 
(5.) बी. एल. मित्र (उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से त्यागपत्र दे दिया था तत्पश्चात एन, माधव राव ने पद संभाला) 
(6.) डी. पी. खेतान (इनकी मृत्य के पश्चात् इनका पद टी. टी. कृष्णामाचारी ने संभाला)।

25. भारतीय संविधान को 26 नवंबर, 1949 को किसके द्वारा अधिनियमित (Enacted) किया गया था?
(A) संविधान सभा द्वारा 
(B) भारत के गवर्नर जनरल द्वारा
(C) भारतीय संसद द्वारा 
(D) ब्रिटिश संसद द्वारा
उत्तर (A)
भारतीय संविधान का प्रारूप 26 नवम्बर, 1919 को तैयार हुआ जिस संविधान सभा के सदस्यों द्वारा 26 नवम्बर, 1949 को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया। संविधान के प्रारूप पर संविधान सभा के कुल 299 सदस्यों में से उपस्थित 284 सदस्यों द्वारा हस्ताक्षर किये गए थे तथा संविधान के कुछ प्रावधान इसी दिन लागू किये गये थे जैसे राष्ट्रपति का निर्वाचन, नागरिकता तथा निर्वाचन सम्बंधी प्रावधान आदि।


👉यह भी पढ़े


26. किस वर्ष में जन गण मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में अपनाया गया?
(A) वर्ष 1948 में
(B) वर्ष 1949 में
(C) वर्ष 1950 में 
(D) वर्ष 1951 में
उत्तर (C)
जन-गण-मन की रचना रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा वर्ष 1911 में की गई थी। इसे संविधान सभा द्वारा राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी, 1950 को अपनाया गया। राष्ट्रगान (National Anthem) के गायन का समय 52 सेकण्ड होता है। जन-गण-मन को पहली बार वर्ष 1911 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। जिसकी अध्यक्षता बिशन नारायण धर ने की थी।

27. निम्नलिखित में से संघ संविधान समिति का अध्यक्ष कौन थे?
(A) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
(B) आचार्य जे. बी. कृपलानी
(C) जवाहरलाल नेहरू
(D) अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर
उत्तर (C)
संघ संविधान समिति के अध्यक्ष जवाहरलाल नेहरू एवं मूल अधिकार उप-समिति के अध्यक्ष जे.बी. कृपलानी थे। डॉ. बी. आर. अम्बेडकर, प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे तथा अल्लादी कृष्णास्वामी अय्यर, प्रारूप समिति के सदस्य थे।

28. संविधान को 26 जनवरी के दिन लागू करने का निर्णय इसलिए किया गया क्योंकि
(A) कांग्रेस ने इस तिथि को वर्ष 1930 में स्वतन्त्रता दिवस के रूप में मनाया था।
(B) इस तिथि को वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन प्रारम्भ किया गया था।
(C) यह एक शुभ दिन था।
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर (A)
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन (31 दिसम्बर, 1929) में पूर्ण स्वराज की घोषणा की गई तथा 26 जनवरी को प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने का संकल्प लिया गया। इस अधिवेशन की अध्यक्षता जवाहरलाल नेहरू ने की थी।




Friend's 
आप मुझे मेरे Facebook Page - Railway Adda पर Follow कर सकते है और दोस्तो यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो आप इसे अपने Friend's के साथ Facebook, WhatsApp पर अवश्य Share करें। कृपया Comment के माध्यम से बताऐं कि यह Post आपको कैसी लगी और आपके सुझावों का भी स्वागत रहेगा। Thanks You...

Post a Comment

0 Comments